5 June 2026

मसूरी विधानसभा के विकास को मिली नई रफ्तार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के फैसले पर मंत्री गणेश जोशी खुश

0

मसूरी विधानसभा के विकास को मिली नई रफ्तार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के फैसले पर मंत्री गणेश जोशी खुश

देहरादून, 05 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वीकृति प्रदान किए जाने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन, जल निकासी और सुरक्षा संबंधी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

 

मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत कार्यों के अंतर्गत वार्ड-05 दून विहार, वार्ड-09 आर्यनगर, वार्ड-11 विजय कॉलोनी, वार्ड-12 किशन नगर, वार्ड-01 मालसी, वार्ड-02 विजयपुर, वार्ड-04 राजपुर तथा वार्ड-05 धोरणखास में आंतरिक सड़कों एवं नालियों का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही विभिन्न स्थानों पर आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य भी किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बिन्दाल नदी के बाएं किनारे पर पथरियापीर से इंदिरा नगर कॉलोनी फेज-3 तक विभिन्न स्थानों पर क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार की पुनः स्थापना का कार्य भी कराया जाएगा। वहीं वार्ड-1 में मक्कावाला के नाले में बाढ़ सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य भी स्वीकृत किया गया है।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर जनहित एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के लंबित विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान होगा। मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन कार्यों के पूर्ण होने से मसूरी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed